दूसरे राज्यों से पालन कर सिकंदराबाद पहुंचे 205 श्रमिकों को प्रशासन ने गुलावठी रोड स्थित आईटीआई कॉलेज में क्वारंटीन किया है। तीन दिन पूर्व भी प्रशासन ने 87 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया था। कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। लॉकडाउन लागू होने के साथ ही बसों, ट्रेनों, कार, अन्य वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद हो गया था। यातायात बंद होने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर दूसरों प्रदेश में फंस गए थे। दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूर अपने घर जाने के लिए पैदल ही परिवार के साथ सफर पर निकल पड़े थे। जिसके चलते उन्हें पेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। शुक्रवार की रात में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि ने पलायन कर पहुंचे 87 प्रवासी मजदूरों को औद्योगिक क्षेत्र स्थित जनपद की सीमा पर रोक लिया गया था। जिन्हें शनिवार को प्रशासन ने क्वारंटीन कराया था। उसके बाद भी प्रवासी मजदूरों का सीमा पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि इसमें दूसरे जनपदों के प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर नजर आती है कि कई जनपद की सीमा पार कर बुलंदशहर जनपद की सीमा पर मजदूर कैसे पहुंच जाते हैं। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र में जनपद की सीमा पर पहुंचे करीब 205 लोगों को मंगलवार को बाईपास स्थित आईटीआई में क्वारंटीन कराया है। प्रशासन के अफसर उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था में लगे हुए हैं। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि 205 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है । सभी लोग जनपद की सीमा पर बाहरी राज्यों से पहुंचे थे। क्वारंटीन की समय अवधि पूरी होने पर शासन के निर्देशानुसार सभी प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।
दूसरे राज्यों से पलायन कर पहुंचे 205 श्रमिकों को किया क्वारंटीन